A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनोहरराजस्थानहनुमानगढ़

राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की पुण्य तिथि पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन।

विधायक अमित चाचाण के साथ समाज सेवी सुरेश पांडिया रहे मौजूद।

http://मोहरसिंह नोहर,जिला,हनुमानगढ़,राजस्थान। ब्रह्माकुमारीज संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18 वीं पुण्यतिथि पर विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक नोहर स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक अमित चाचाण, समाजसेवी सुरेश पांडिया एवं ब्रह्मकुमारियों ने किया। सरकारी ब्लड बैंक की टीम ने इस दौरान 51 यूनिट रक्त संग्रहण किया। नोहर सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी रेखा बहन ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज भारत एवं नेपाल के विभिन्न सेवा केंद्रों पर 22 से 25 अगस्त तक इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।संस्थान एवं ब्लड बैंक की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!