

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। माटी गणेश सिद्ध गणेश, हर घर गणेश, घर घर विराजे गणेश के उद्देश्य को लेकर आज दिनांक 23 अगस्त 2025 को विकास खण्ड मनावर जिला धार के सेक्टर सिंघाना के ग्राम गणपुर में संचालित सार्थक एकेडमी स्कूल में म. प्र. जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था सिरसी सत्यवीर तेजाजी समिति के अध्यक्ष सावन जाट के सहयोग से मिट्टी गणेश सिद्ध गणेश अभियान अंतर्गत स्कूली बच्चों को माटी गणेश बनाने हेतु जागरूकता (प्रशिक्षण) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रारंभ में उपस्थित अतिथियों को सार्थक एकेडमी गणपुर के प्राचार्य डॉ. अनिल जी पाटीदार के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया । प्रशिक्षण हेतु कार्यक्रम की शुरुआत माटी के बप्पा संस्था मनावर से प्रशिक्षक श्री आशुतोष सोनी द्वारा की गई उन्होंने संस्था में उपस्थित लगभग 476 बच्चों को माटी से गणेश जी की प्रतिमा कैसे बनाई जाती हैं। गणेश जी की प्रतिमा बनाने हेतु पहले मिट्टी कैसे तैयार करना और फिर उसे मूर्ति का आकर कैसे दिया जाता हे उसके बारे में जानकारी प्रदान करते हुए प्रशिक्षण दिया।

श्री सोनी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए माटी की गणेश प्रतिमा बनाना सिखाया साथ ही श्री सोनी जी द्वारा बच्चों को माटी गणेश से बनी मूर्ति के महत्व एवं गणेश जी को एक दंत क्यों कहा जाता है इस सम्बन्ध मे आध्यात्मिक महत्व की जानकारी से भी बच्चों को अवगत कराया गया।

इस दौरान म प्र जन अभियान परिषद विकासखंड मनावर के विकास खण्ड समन्वयक भुवान सिंह गेहलोत, सार्थक एकेडमी गणपुर के प्राचार्य डॉ अनिल पाटीदार एवं सिरसी सत्यवीर तेजाजी समिति सिरसी के अध्यक्ष सावन जाट, मां नर्मदा सेवा एवं जनकल्याण समिति एकलबारा के अध्यक्ष प्रवीण दास बैरागी की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षण कर्ता आशुतोष सोनी रत्नपारखी को संस्था द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में संस्था के विद्यार्थियों के साथ साथ अकादमिक प्रबंधक दिलीप चौहान, वंदना माली, हीरालाल चोयल, सारिका पाटीदार, नितेश कर्ण व समस्त संस्था सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जगदीश भार्गव ने किया व अंत में आभार संस्था के नितेश कर्ण ने व्यक्त किया।
