A2Z सभी खबर सभी जिले की

पांढुर्णा जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित, हनुमान जयंती पर आज रहेगी छुट्टी

पांढुर्णा जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित, हनुमान जयंती पर आज रहेगी छुट्टी

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए वर्ष 2026 के लिए पांढुर्णा जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार जिले में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक अवसरों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे आमजन को इन महत्वपूर्ण पर्वों पर सुविधा मिल सके।

आदेश के तहत जिले का पहला स्थानीय अवकाश 02 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर रहेगा। इस दिन सम्पूर्ण पांढुर्णा जिले में सभी शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे, जिससे श्रद्धालुजन एवं आम नागरिक धार्मिक अनुष्ठानों एवं कार्यक्रमों में सहभागिता कर सकें।

इसके अतिरिक्त, आगामी महीनों में भी दो अन्य स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। इनमें 25 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को अनंत चतुर्दशी तथा 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को दशहरा (महानवमी) के उपलक्ष्य में अवकाश रहेगा। इन दोनों अवसरों पर भी जिले के सभी शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ये तीनों स्थानीय अवकाश पूरे जिले में प्रभावी होंगे, लेकिन यह आदेश जिला कोषालय एवं उप-कोषालयों पर लागू नहीं होगा। इन कार्यालयों में कार्य पूर्ववत जारी रहेगा, ताकि वित्तीय एवं राजकोषीय कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!