A2Z सभी खबर सभी जिले की

धूमधाम से मनाई गई बुद्ध जयंती

पेपरमिल कामगारों द्वारा कलामंदिर में भव्य आयोजन


समीर वानखेड़े चंद्रपुर महाराष्ट्र:
पिछले अनेक दशकों की परंपरा के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा समारोह समिति पेपर मिल बल्लारपूर द्वारा इस साल भी 23 मई 2024 को “तथागत भगवान गौतम बुद्ध” की जयंती बड़े उत्साह के साथ आयोजित की.
बीपीएम कलामन्दिर के खुले रंगमंच पर संपन्न इस कार्यक्रम की शुरुआत सामुहिक बुद्ध वंदना से हुई! प्राचार्य डॉ. सुभाष खंडारे (वर्धा) ने उत्सव का उद्घाटन कर प्रबोधन किया. बुद्ध और बुद्ध पूर्णिमा इस विषय पर अपने संबोधन में उन्होंने बुद्ध धम्म की श्रेष्ठता और बुद्धकालीन इतिहास पर प्रकाश डाला. रितेश बोरकर ने प्रस्तावना के माध्यम से समिति की भूमिका रखी. समिति के अध्यक्ष विश्वास देशभ्रतार ने अध्यक्षीय भाषण दिया. श्रीनिवास मासे ने सूत्र संचालन किया!
भूपेश सवाई (नागपुर) इन्होंने अपने टीम के साथ बुद्ध भीम गीतों की प्रस्तुति कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया. बल्लारपूर पेपर मिल मजदूर सभा के महासचिव वसंत म मांढ़रे ने बुद्ध जयंती की शुभकामनाएं दीं. भीम शक्ति फाउन्डेशन बल्लारपूर ने उपस्थित श्रोताओं को “आम का रस” वितरित किया. आभार प्रदर्शन एडवोकेट पवन मेश्राम ने किया! समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए समिति के अध्यक्ष आकाशकांत दुर्गे समेत सभी सदस्यों ने अथक प्रयास किया।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button