

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
हमीरपुर बीते मंगलवार को पुलिस के सिपाही को बंधक बनाकर पीटने वाले दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिए गएं हैं ।दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। आरोपियों के पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं ।
बताते चलें की कुरारा थाना क्षेत्र के हरौलीपुर चौकी में तैनात सिपाही आशीष मौर्य चौकीदार के साथ चौकी क्षेत्र उमराहट गांव दो पक्षों में हुए विवाद को सुलझाने गए थे।जहाँ पर एक दर्जन से अधिक ग्रामवासियों ने हमला बोल दिया था और सिपाही आशीष मौर्य को बंधक बनाकर जमकर पीटा था।जिससे सिपाही के शरीर पर गंभीर चोट आई थीं जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था लेकिन सिपाही की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर के लिए रेफर किया था जिसका इलाज कानपुर में चल रहा है।अभी भी सिपाही की हालत गंभीर बताई जा रही है।इस मामले में पुलिस ने 19 लोगों पर नामजद और कुछ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस की टीम गुरुवार की शाम आरोपियों की तलाश कर रही थी कि इसी बीच सूचना मिली की अरोपी मनकी रोड पर मौजूद हैं जिस पर पुलिस ने मौके पर जाकर हमलावरों का घेराव किया ।पुलिस से घिरा देख हमलावर राज किशोर निषाद 32वर्षीय और महेन्द्र निषाद 44 वर्षीय ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें दोनों हमलावरों के पैर में गोली लगी है। जिससे दोनों वहीं पड़ गिर पड़े।जिससे दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।दोनों घायलों को पुलिस ने कुरारा समुदायिक स्वस्थ केंद्र में भर्ती कराया था जहाँ से डॉक्टरों ने उन्हें सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।अरोपियों के पास से पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।