A2Z सभी खबर सभी जिले की

जम्मू कश्मीर में शहीद हुए तिजारा के अग्नि वीर संजीव सैनी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि…

भिवाड़ी (खैरथल - तिजारा) रविन्द्र कुमार चौहान लखेरा की रिपोर्ट- जम्मू में शहीद हुए तिजारा के अग्निवीर संजीव सैनी पुत्र रमेश सैनी को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक महंत बालक नाथ योगी ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पण करते हुए कहा कि शहीद संजीव सैनी का यह बलिदान न केवल हमारे क्षेत्र का बल्कि, पूरे देश का गौरव है। मैं इस वीर सपूत को हृदय से नमन करता हूं जिसने अपने प्राणों की आहुति देते हुए देश की रक्षा की। अग्नि वीर संजीव सैनी का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि मैं सरकार से निवेदन करता हूं कि शहीद के परिजनों को हर संभव सहायता दी जाए। शहीद संजीव सैनी को शत-शत नमन वंदन, वंदे मातरम जय हिंद।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!