मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
गुड मॉर्निंग देवरिया के तहत महिलाओं को पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा।हमीरपुर :आईजीआरएस वाले गांवों में होगी चौपाल, रिपोर्ट न देने पर तय होगी जिम्मेदारी, गांववार बनेगी स्थायी कार्ययोजनाहमीरपुर :11 पेटी अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तारचुनार में फिर गरजी दबंगई! दो गुटों में खूनी भिड़ंत17 सितंबर को मनावर विधानसभा में होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रमगणेश पंडाल में DJ साउंड बढ़ाने को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्याचाचरिया में शराब परिवहन का मामला, वाहन पकड़ा; पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल!सीतापुर में फिर गौवंश वध का मामला, जंगल में गाय काटते दो आरोपी पकड़े गए जिला ब्यूरोचीफ रवि गोस्वामी सरगुजा, सीतापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र से लगे सरगा जंगल में कथित रूप से दो गाआस्था और उल्लास के साथ श्री गणपति पूजन उत्सव की शुरुआतशाहपुरा में हुई हिंदू संगठनों की समीक्षा बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणागुड मॉर्निंग देवरिया के तहत महिलाओं को पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा।हमीरपुर :आईजीआरएस वाले गांवों में होगी चौपाल, रिपोर्ट न देने पर तय होगी जिम्मेदारी, गांववार बनेगी स्थायी कार्ययोजनाहमीरपुर :11 पेटी अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तारचुनार में फिर गरजी दबंगई! दो गुटों में खूनी भिड़ंत17 सितंबर को मनावर विधानसभा में होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रमगणेश पंडाल में DJ साउंड बढ़ाने को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्याचाचरिया में शराब परिवहन का मामला, वाहन पकड़ा; पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल!सीतापुर में फिर गौवंश वध का मामला, जंगल में गाय काटते दो आरोपी पकड़े गए जिला ब्यूरोचीफ रवि गोस्वामी सरगुजा, सीतापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र से लगे सरगा जंगल में कथित रूप से दो गाआस्था और उल्लास के साथ श्री गणपति पूजन उत्सव की शुरुआतशाहपुरा में हुई हिंदू संगठनों की समीक्षा बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणा
A2Z सभी खबर सभी जिले की

राजद की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

राजद की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
WhatsApp Facebook

जहानाबाद। के नगर भवन में रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 30वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने तथा राजद की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक भी शामिल हुए।

राजद जिला अध्यक्ष महेश ठाकुर ने समारोह को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी के 30 वर्षों के राजनीतिक सफर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजद ने सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और गरीबों, वंचितों तथा पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को हमेशा प्राथमिकता दी है। उन्होंने पार्टी की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया।

अन्य वक्ताओं ने राजद की विचारधारा को समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली बताया। उन्होंने आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने की अपील की गई, क्योंकि मजबूत संगठन को चुनावी सफलता की कुंजी माना गया।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और लंबे समय से संगठन के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा। समारोह में जिले के कई प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और संगठन को मजबूत बनाने के अपने संकल्प को दोहराया।