

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर हमीरपुर। जेके सीमेंट में आयोजित 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता गोष्ठी एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डा. दीक्षा शर्मा ने फैक्ट्री कर्मियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाकर बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली फैक्ट्री से चलकर इंगोहटा गांव पहुंची और वापस आकर फैक्ट्री में संपन्न हुई।
37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत गुरुवार को जेके सीमेंट में जागरूकता गोष्ठी एवं बाइक रैली का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक ने किया। जागरूकता गोष्ठी को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जागरूकता बढ़ती है। यही कारण है कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष जनवरी माह में हादसे कम हुए हैं। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री का यह कार्यक्रम सराहनीय है। ऐसे कार्यक्रम होना बेहद जरूरी है। इस मौके पर उन्होंने यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाकर बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
फैक्ट्री के यूनिट हेड पंकज त्रिवेदी ने सभी के प्रति आभार जताते हुए बताया कि फैक्ट्री प्रबंधन समय समय पर सुरक्षा के प्रति कर्मियों को जागरूक करके नियमों का पाठ पढ़ाता रहता है। इस मौके पर प्रबंधक द्वारा फैक्ट्री कर्मियों को हेलमेट बांटे गए। जागरूकता गोष्ठी को सीओ सदर राजेश कमल, एआरटीओ अमिताभ राय ने भी संबोधित किया। इस मौके पर यातायात प्रभारी हरेंद्र सिंह, पीटीओ चंदन पांडे, प्रधान प्रतिनिधि गुरु प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह, नीरज ओझा, अविनाश, अंकित पालीवाल, विनय यादव, बाबा रंजन फरीदा, जय कुमार, अभिषेक तिवारी आदि फैक्ट्री कर्मी मौजूद रहे।