A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:विशाल भण्डारें में हजारों भक्तों ने छका प्रसाद 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। क्षेत्र के छिमौली गांव में कलशयात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा पुराण, केवट संवाद और संत सम्मेलन गुरुवार को विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हो गया इस दौरान हजारों भक्तों ने प्रसाद छका।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिमौली में गोसाईं बाबा के धाम पर लगभग तीन दशक से चला आ रहा दस दिवसीय धार्मिक आयोजन इस साल भी हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बीते 19जनवरी को निकाली गई कलशयात्रा के साथ एक सप्ताह भागवत कथा पुराण का आयोजन किया गया जबकि 26जनवरी को धाम के नीचे से निकली चंद्रावल नदी में केवट संवाद का आयोजन किया गया।

Related Articles

केवट संवाद के बाद शुरू हुआ निरंतर चलने वाले अखण्ड भजनो का कार्यक्रम गुरुवार तक चलता रहा और गुरुवार को हुए विशाल भण्डारे के साथ दस दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ इस दौरान समय समय समाज सेवियों, नेताओं और वीआईपीज ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का आयोजन पूरे गांव के सहयोग से किया गया जबकि ब्लॉक प्रमुख सुशीला निषाद, प्रतिनिधि लाला राम निषाद और ग्राम प्रधान सहित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मीलू निषाद सहित गांव के युवा दिनरात मेहनत करते रहे। इस दौरान क्षेत्र के हजारों लोगों ने प्रतिभाग किया और सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही जबकि क्षेत्र सहित बाहर से आये संतों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!