
प्रखंड कार्यालय पहुंचने के लिए लोगों को मिलेगी निःशुल्क गाड़ी की सुविधा-प्रखंड प्रमुख

कैमूर जिले का नया भभुआ प्रखंड कार्यालय भभुआ शहर से दूर दुमदुम गांव में बनने के कारण आम लोगों को ब्लॉक कार्यालय पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है। वही आम लोगों की माने तो भभुआ दुमदुम पथ पर गाड़ियों का परिचालन हमेशा नहीं होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के आम नागरिकों को प्रखंड कार्यालय पहुंचने में काफी समय और पैसे का व्यय होता है और परेशानी बढ़ जाती है।
भभुआ प्रखंड प्रमुख गुरु सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि आम जनता को प्रखंड कार्यालय में पहुंचने में हो रही असुविधा को ध्यान रखते हुए आने वाले समय में प्रखंड कार्यालय पहुंचने के लिए निःशुल्क गाड़ी की व्यवस्था करने का प्लान बनाया जा रहा है। आने वाले समय में आम नागरिकों के लिए यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।