
रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। दीपावली की रात घर में पुताई कर रही नाबालिग से मोहल्ले के युवक ने घर में घुसकर छेडखानी की इतना ही नहीं घटना के अगले दिन कहीं शिकायत न करने की बात कहते हुए पीडिता के भाई के साथ भी गाली गलौज और मारपीट की, जिसपर पीडिता ने क्षेत्राधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
कस्बे के मोहल्ला निवासी दलित नाबालिग ने बताया कि बीते बीस अक्टूबर की रात वह घर में पुताई कर रही थी तभी मोहल्ले का बाबूलाल घर में घुस आया और उसके साथ छेडछाड करने लगा। पीडिता ने बताया कि उसके द्वारा विरोध करने और शोर मचाने के कारण आरोपी बाबूलाल गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पीडिता ने बताया कि घटना के अगले दिन जब उसका भाई घर आ रहा था तभी आरोपी बाबूलाल ने रास्ते में उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए गाली गलौज और मारपीट की, वहीं पीडिता ने तहरीर में बताया कि बाबूलाल का भाई मिर्ची भी शिकायत करने पर गाली गलौज और जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए कह रहा है कि हमारा भाई नेता है तुम चाहे जहां चले जाओ हमारा कुछ नहीं होगा। क्षेत्राधिकारी ने मामले की जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।