A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

अखिल भारतीय साहित्य परिषद् करेगी पद्मश्री का स्वागत

वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री जगदीश जोशीला 20 दिसंबर को मनावर में



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री जगदीश जोशीला 20 दिसंबर को सिंघाना एक कार्यक्रम में जाने के दौरान कुछ देर मनावर रुकेंगे। यहां पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद के बैनर तले उनका स्वागत किया जाएगा। अखिल भारतीय साहित्य परिषद् के महासचिव विश्वदीप मिश्रा ने बताया कि लोकभाषा निमाड़ी की गद्य विधा के जनक, हिंदी-निमाड़ी के वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री जगदीश जोशीला के मनावर नगर आगमन पर अखिल निमाड़ लोक परिषद् इकाई द्वारा बंकनाथ मंदिर पर मंच बनाकर स्वागत किया जाएगा ।

ज्ञात हो कि श्री जोशीला जी ने 28 हिंदी और लोकभाषा निमाड़ी में पुस्तकें सृजित की है । वीर टंट्या मामा, अहिल्याबाई, आदि शंकराचार्य, संत सिंगाजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर इन्होंने उपन्यास भी सृजित किए हैं। अखिल निमाड़ लोक परिषद् महासचिव राम परिंदा ने बताया कि आगामी 20 दिसंबर शनिवार को पद्मश्री जोशीला जी का बाकानेर, मनावर में स्वागत किया जाएगा और मुख्य आयोजन झंडा चौक सिंघाना में किया जाएगा, जहां पर उनका उद्बोधन भी रहेगा । अनिलोप सचिव मुकेश मेहता, मनावर इकाई संयोजक रमेश कुशवाह, बाकानेर इकाई संयोजक जालिम सिंह तोमर सहित सभी सदस्य कार्यक्रम की व्यापक तैयारी कर रहे है।

Show More
Back to top button