A2Z सभी खबर सभी जिले की

वन विभाग द्वारा लगायें गये पिंजरे में कैद मादा तेंदुआ एवं शावकों को रेस्क्यू कर सुरक्षित वन विभाग भोपाल छोड़ा जाएगा

 

 

 

संवाददाता रवि शिमले की रिपोर्ट

Related Articles

मो 7024401114

वन विभाग द्वारा वन परिक्षेत्र राजपुर में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार चलाए गए तलाशी अभियान में सफलता मिली। मंगलवार दोपहर मुख्य वन संरक्षक खंडवा के निर्देशन में तलाशी अभियान पुनः प्रारंभ किया गया। तलाश में तेंदुआ के पंजे के ताजे निशान मिलने पर उक्त स्थान पर पिंजरे को पुनः स्थापित किया गया। मंगलवार शाम को मादा तेंदुआ वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हुई साथ ही शावकों को भी रेस्क्यू कर भोपाल के वन विहार में सुरक्षित छोड़ा जाएगा। तेंदुए को पकडने हेतु मुख्य वन संरक्षक खण्डवा, वन मंडल अधिकारी बड़वानी, उप वन मंडल अधिकारी बड़वानी के निर्देशन में वन परिक्षेत्र अधिकारी राजपुर के नेतृत्व में सतपुडा टाइगर रिजर्व की टीम, इंदौर रेस्क्यू टीम , उज्जैन रेस्क्यू टीम, डॉग स्क्वाड इंदौर, फ्लाइंग स्क्वाड खण्डवा, 6 पिंजरे, 3 सीसीटीवी कैमरा और वन मंडल बड़वानी  का 100 से अधिक वन स्टाफ 3 ड्रोन के माध्यम से लगातार सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया जिसमें सफलता प्राप्त हुई

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!