A2Z सभी खबर सभी जिले की

समन्वय स्थापित कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश

किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लाभों के बारे में जागरूक

किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लाभों के बारे में जागरूक

समन्वय स्थापित कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश

जहानाबाद। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने 14 मई को एग्री स्टैक परियोजना के तहत चल रहे फार्मर रजिस्ट्री कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने रतनी फरीदपुर प्रखंड की खैरा परसा पंचायत और जहानाबाद प्रखंड की किनारी पंचायत में फार्मर रजिस्ट्री कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला पदाधिकारी ने जिले में फार्मर रजिस्ट्री कार्य की धीमी प्रगति पर नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने प्रखंड कृषि पदाधिकारी को अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पंचायत स्तर पर सभी बीएलओ, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार और राजस्व कर्मी आपसी समन्वय से प्रतिदिन कम से कम 5 किसान फार्मर आईडी का निर्माण सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी ने सख्त चेतावनी दी कि जिन कर्मियों द्वारा पंचायतवार निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं किया जाएगा, उनके विरुद्ध वेतन रोकने सहित विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

जिला पदाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को परिमार्जन आवेदनों में नाम मिसमैच जैसी साधारण त्रुटियों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया। यह डेटा संबंधित प्रखंड कृषि पदाधिकारी को फार्मर रजिस्ट्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त, राजस्व कर्मियों को क्षेत्र भ्रमण कर ऐसे किसानों की पहचान करने और कैंप मोड में परिमार्जन सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि जिले में फार्मर रजिस्ट्री कार्य शीघ्र पूरा हो सके। निरीक्षण के दौरान, जिला पदाधिकारी ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लाभों के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री किसानों की एक डिजिटल पहचान है। इस डिजिटल पहचान के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, बीज अनुदान, खाद सब्सिडी, कृषि यंत्रों पर अनुदान और आपदा राहत सहायता सहित अन्य कृषि योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से किसानों तक पहुंच सकेगा।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!