A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:मानक के विपरीत बन रही सीसीरोड की शिकायत विधायक से

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

कुरारा,हमीरपुर।विकास खंड क्षेत्र के ककरुउ गांव में डाली जा रही सी सी रोड में कार्यदाई

संस्था द्वारा ठीक से कार्य न किए जाने से

Related Articles

ग्रामीणों ने सदर विधायक को शिकायती

पत्र देकर मानक के अनुसार निर्माण कराए जाने की मांग की है।

क्षेत्र के ककरऊ गांव में रमेश प्रजापति के

मकान से करियापुर संपर्क मार्ग तक सी सी रोड का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इसमें अभी गिट्टी डालकर डस्ट भी नहीं

डाली गई है। तथा रास्ते में पढ़ने वाले खाद के गड्ढों में ऊपर से गिट्टी डाली गई

है। जिससे उन गड्ढों में सी सी रोड कमजोर रहेगा। तथा मजबूती नहीं होगी

ग्रामीणों ने बताया कि सी सी रोड का निर्माण कार्यदाई संस्था द्वारा मानक के

अनुसार नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति से

शिकायती पत्र देकर मानक के अनुसार

निर्माण कराए जाने की मांग की है।

शिकायती पत्र में गांव निवासी रवि दीक्षित, देवेंद्र कुमार, गजेन्द्र प्रजापति,

भूरा प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, नफीस,

सुनील कुशवाहा सहित दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों के हस्ताक्षर है।

 

 

Show More
Back to top button