A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :जूनियर खेलकूद में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, खो-खो, कबड्डी व टेबल-टेनिस में विजेताओं का जलवा

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार रिपोर्ट

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन, विजेताओं को मिला सम्मान

हमीरपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित जनपद स्तरीय जूनियर बालक/बालिका वर्ग की खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिताओं का आयोजन 5 मार्च 2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, हमीरपुर में किया गया, जिसमें खो-खो, कबड्डी, टेबल-टेनिस और बास्केटबॉल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया।

Related Articles

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे किया गया। प्रतियोगिताओं में जूनियर बालक-बालिका वर्ग के खो-खो, कबड्डी, टेबल-टेनिस और बास्केटबॉल मुकाबले आयोजित हुए। पूरे दिन चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन का शानदार परिचय दिया। विजेता, उपविजेता व तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

खो-खो में एसएनएम इंटर कॉलेज मौदहा का दबदबा

जूनियर वर्ग बालक खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल, राठ और एसएनएम इंटर कॉलेज, मौदहा के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में एसएनएम इंटर कॉलेज, मौदहा ने 6-1 से जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

वहीं गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल, राठ को उपविजेता घोषित किया गया।

टेबल-टेनिस में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी

जूनियर वर्ग बालक टेबल-टेनिस (अंडर-18)

प्रथम: अजय

द्वितीय: समीर

तृतीय: सचिन

जूनियर वर्ग बालिका टेबल-टेनिस (अंडर-18)

प्रथम: नुजहत

द्वितीय: काजल

तृतीय: कनिष्का

बास्केटबॉल में राठ की टीमों का जलवा

जूनियर वर्ग बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल इंडियन डेली पब्लिक स्कूल, राठ और जेएनवी राठ के बीच खेला गया, जिसमें जेएनवी राठ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली।

वहीं इंडियन डेली पब्लिक स्कूल, राठ की टीम उपविजेता रही।

जूनियर वर्ग बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भी इंडियन डेली पब्लिक स्कूल, राठ और जेएनवी राठ आमने-सामने रहीं। मुकाबले में इंडियन डेली पब्लिक स्कूल, राठ ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया, जबकि जेएनवी राठ की टीम उपविजेता रही।

निर्णायकों ने निभाई अहम भूमिका

प्रतियोगिता को सफल बनाने में सौरभ कुमार एवं सोना चौधरी सहित अन्य खेल अधिकारियों और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन के अंत में खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी विजेताओं को बधाई दी गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!