मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
A2Z सभी खबर सभी जिले की

MY Bharat की प्रतियोगिताओं में युवाओं को मिलेगा जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर, पंजीयन 27 जुलाई तक

MY Bharat की प्रतियोगिताओं में युवाओं को मिलेगा जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर, पंजीयन 27 जुलाई तक
WhatsApp Facebook

डिंडौरी    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत MY Bharat (मेरा युवा भारत) द्वारा संचालित “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के तहत जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को नशामुक्त भारत के संदेश से जोड़ने के साथ ही जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। अभियान के अंतर्गत रील निर्माण, लघु फिल्म, संगीत एवं रैप, स्लैम पोएट्री, विषय आधारित नृत्य, नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद, स्लोगन लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

            जिला युवा अधिकारी, MY Bharat, डिंडौरी ने बताया कि प्रतियोगिताओं के लिए पंजीयन 27 जुलाई 2026 तक खुले रहेंगे। इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित समय-सीमा के भीतर MY Bharat पोर्टल पर पंजीयन कर अपनी प्रविष्टियां प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 29 जुलाई 2026 को किया जाएगा। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तर तथा राज्य स्तर के विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश एवं डिंडौरी जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

        जिला युवा अधिकारी ने जिले के सभी युवाओं, विद्यालयों, महाविद्यालयों, युवा मंडलों, स्वयंसेवी संगठनों, सांस्कृतिक संस्थाओं एवं कलाकारों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आग्रह किया है। प्रतियोगिताओं से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं पंजीयन सहायता के लिए जिला युवा अधिकारी, MY Bharat, डिंडौरी अथवा आर.पी. कुशवाह (9340526200), देवेंद्र बरमन (9752346905), लक्ष्मण चंदेल (9179075812) एवं तन्मय जैन (9630706970) से संपर्क किया जा सकता है। जिले के प्रत्येक विकासखंड में MY Bharat के स्वयंसेवक भी पंजीयन एवं मार्गदर्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे।