

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा। हमीरपुर।21 मार्च मौदहा कस्बा के बड़ा चौराहा में गन्ने के जूस का हाथ ठेला लगाने वाले वृद्ध की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई है।

कस्बा मौदहा के मोहल्ला फत्तेपुर निवासी पप्पू साहू 60 पुत्र परमा साहू राज मार्ग स्थित बड़ा चौराहा में सड़क किनारे गन्ने के जूस का हाथ ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार की शाम लगभग आठ बजे वह अपने हाथ ठेला के पहिया को सही कर रहा था। तभी कानपुर से कबरई की ओर जा रहे एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने उसे रौंद दिया है। जिससे कि घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। आसपास मौजूद लोगों ने भाग रहे ट्रक सहित उसके चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री को रोते बिलखते छोड़ गया है।इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
