A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :अवैध असलहे के साथ युवक की फोटो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहूनी गांव के बताए जा रहे एक युवक की कथित तौर पर अवैध असलहे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वायरल तस्वीर में युवक हथियार के साथ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ युवा सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और रील पोस्ट कर रंगबाजी दिखाने का प्रयास कर रहे हैं।

मामले की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारियों ने मुस्करा थाना पुलिस को वायरल फोटो एवं वीडियो की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस युवक की पहचान, वायरल फोटो की सत्यता तथा हथियार की वैधता की जांच कर रही है।

Related Articles

फिलहाल वायरल फोटो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button