A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर में 25 मार्च को वृहद रोजगार मेला, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय, हमीरपुर द्वारा 25 मार्च 2026, बुधवार को माँ चौरादेवी परिसर, हमीरपुर में प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

इस रोजगार मेले में प्रदेश और प्रदेश के बाहर की प्रतिष्ठित कंपनियाँ शामिल होंगी, जो विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण/आवेदन कर अधिक से अधिक संख्या में मेले में भाग लें।

Related Articles

साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी अपने साथ सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रतियाँ, पासपोर्ट साइज फोटो तथा आवश्यक दस्तावेज अवश्य लेकर आएं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि रोजगार मेले की चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है।

जिला सेवायोजन कार्यालय ने युवाओं से इस स्वर्णिम अवसर का लाभ उठाकर रोजगार पाने और अधिकाधिक संख्या में सेवायोजित होने की अपील की है।

Show More
Back to top button