A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:सूर्य को अर्ध्य देने के साथ आस्था का महापर्व छठ सम्पन्न

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। चार दिवसीय छठ महापर्व के अंतिम दिन मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रती महिलाओं ने पर्व का समापन किया। प्रातःकालीन बेला में घाटों पर महिलाओं ने जल में खड़े होकर सूर्य देव को दूध, जल और फल अर्पित किए तथा परिवार की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। आसमान में पहली किरण के साथ ही जय छठ मइया के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालु महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ पूजा-अर्चना की और प्रसाद का वितरण किया। घाटों पर सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ी रही। पुरुषों और बच्चों ने भी श्रद्धा के साथ छठी मइया का आशीर्वाद लिया। प्रशासन ने पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। पुलिस बल लगातार निगरानी में जुटा रहा। नगर पंचायत कर्मियों ने घाटों की सफाई व्यवस्था बनाए रखी। श्रद्धा और आस्था के इस महापर्व ने जनमानस को भक्ति और उत्साह से भर दिया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे,थानाध्यक्ष अनूप सिंह,नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार निगम,लेखपाल अशोक कुमार एवं महेंद्र कुमार,अक्षय पात्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष पदमपति सिंहानिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

 

Related Articles

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!