A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:कस्बे में बेखौफ चला रहे नाबालिग ई रिक्शा

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस की उदासीनता के चलते कस्बे में नाबालिग बगैर नंबर के ई रिक्शा दौड़ाते सवारियां ढो रहे है।

कस्बे के अंदर करीब एक हजार ईरिक्शा संचालित है। इनमें ई रिक्शा संघ के पास महज 500 रिक्शे पंजीकृत है। पंजीकृत ई रिक्शा के पास आरटीओ ऑफिस का पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा आदि सब कुछ है। जबकि अपंजीकृत ई रिक्शा चालकों के पास कोई कागजात नहीं है। इसके बाद यह बेखौफ होकर कस्बे की सड़कों में फर्राटा भर रहे हैं। साथ ही यात्रियों के सामान चोरी आदि की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। इसी माह दो यात्रियों के बैग लेकर ई रिक्शा चालक फरार हुए हैं। इनमें एक यात्री पुलिस का सिपाही है जबकि एक महिला ब्यूटीशियन है। हद तो यह है कि इनको नाबालिग कस्बे में दौड़ा रहे हैं और कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। ई रिक्शा संघ के संरक्षक व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू ने बताया कि वह आज ही एआरटीओ से मिलकर इस समस्याओं से अवगत कराकर कार्यवाही की मांग करेगें। यातायात प्रभारी हरवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने आज ही डेढ़ सौ चालान किये है। यातायात नियमों से अवगत कराया जाता है। बुधवार को वह कस्बे में पूरे दिन सघन अभियान चलाकर कार्यवाही करेंगे।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!