

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। मकर संक्रांति पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज महिला मंडल का हल्दी कुमकुम कार्यक्रम श्रद्धा इक्ष्वाकु जोशी के धार रोड स्थित निज निवास पर किया गया। जिसमें समाज की महिलाओं ने रंग बिरंगी वेशभूषा में सजकरकर सहभागिता की। महिलाओं ने एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर सुहाग की सामग्री उपहार स्वरूप बाटी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां नर्मदा एवं ब्रह्मलीन गजानन बाबा बालीपुर के तेल चित्र पर पूजन अर्चन कर किया गया। इस अवसर पर कृष्णा पगारे ने मकर संक्रांति की पर्व की महिमा बतलाई तथा महिलाओं ने पारंपरिक गीतों और मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी।
महिला मंडल का नवीन गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष भावना रवींद्र शुक्ला, उपाध्यक्ष सुनीता महेश शर्मा, कोषाध्यक्ष सुधा श्याम डोंगरे को बनाकर आने वाले वर्ष का दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम का संचालन कृष्णा पगारे ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल के अध्यक्ष मधु डालके, वर्षा शर्मा, जयंती शर्मा, दुर्गा शर्मा, शालिनी शर्मा, शारदा डालके का सहयोग रहा। आभार श्रद्धा जोशी ने माना। कार्यक्रम के पश्चात स्नेहभोज का आयोजन किया गया।