A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :मूर्ति विसर्जन यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, शहरभर गूंजे जयकारे

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। शहर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली गई। सुभाष बाजार से शुरू हुई यह भव्य विसर्जन यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई किंग रोड, अस्पताल रोड, कालपी चौराहा, बस स्टॉप होते हुए संकरी पीपल पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ मूर्तियों का विसर्जन किया गया।

विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जगह-जगह भक्तों ने जयकारे लगाए और भक्ति गीतों के बीच पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। शहर के मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही, जिससे पूरा नगर आस्था के रंग में रंगा नजर आया।

Related Articles

यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासनिक टीम पूरी तरह मुस्तैद रही, ताकि विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

संकरी पीपल पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ मूर्तियों का विसर्जन किया। इस दौरान लोगों ने सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

Show More
Back to top button