
मतगणना के लिए प्रेक्षकों की हुई तैनाती
अलीगढ़ । मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने प्रेक्षकों की नियुक्ति कर दी है । सभी प्रेक्षकगणों के ठहरने की व्यवस्था अलीगढ़ सर्किट हाउस क्वार्सी में की गई है । विधान सभा कोल एवं अतरौली के लिए प्रेक्षक अजय कटेसरिया हैं , उनका मोबाइल नंबर 9425010769 है , इनके संपर्क अधिकारी रितुराज , सहायक अभियंता 9910427195 रहेंगे ।विधानसभा शहर के लिए प्रेक्षक मैरी टी . संगमा का मोबाइल नंबर 8729945790 हैं । इनके संपर्क अधिकारी आलोक आर्य , जिला विकास अधिकारी 8303713026 रहेंगे ।
विधानसभा खैर एवं बरौली के लिए प्रेक्षक नीरू कत्याल गुप्ता 9855605797 एवं संपर्क अधिकारी राधेश्याम , क्षेत्रीय अधिकारी , प्रदूषण विभाग 7839891857 रहेंगे । विधानसभा छर्रा एवं इगलास के लिए प्रेक्षक स्मिता सिन्हा 9334244325 एवं उनके संपर्क अधिकारी विजय भूषण ओझा , सहकारी समितियां , पंचायत 9719111151 को बनाया गया है ।
