A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :कुरारा के पास जल्ला-चखोई में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, 26 वर्षीय युवक घायल

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर/कुरारा। जनपद के कुरारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जल्ला-चखोई गांव के पास शुक्रवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान चन्द्ररेस (26 वर्ष) पुत्र सयददीन, निवासी उदनपुर, जनपद हमीरपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चन्द्ररेस सटरिंग का काम करके वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी कुरारा के पास जल्ला-चखोई क्षेत्र में सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

Related Articles

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और चन्द्ररेस सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों और ग्रामीणों ने तत्काल घायल युवक को संभाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल युवक का इलाज जारी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Show More
Back to top button