

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। ग्राम चिखल्दा, नर्मदा नगर पुनर्वास स्थल गणपुर चौकड़ी पर नवीन हाट बजार का शुभारंभ हुआ बड़े लंबे समय से चीखल्दा वासी हाट बाजार की मांग कर रहे थे पूर्व में भी ग्राम चिखल्दा पुराने गांव में हाट बाजार संचालित था लेकिन डुब क्षेत्र में आने के कारण चीखल्दा को नर्मदा नगर पुनर्वास स्थल पर स्थापित कर दिया गया। चीखल्दा डूब के कारण हाट बाजार बंद हो गया था गणपुर चौकड़ी पर लगभग 20 से 25 गांव के लोग जुड़े हुए हैं जिन्हें हाट बाजार के लिए 20 से 25 किलोमीटर के चक्कर लगाना पढ़ते थे बड़वानी निसरपुर सिंघाना मनावर हाट बाजार करने जाना पड़ता था चीखल्दा बसाहट घनी आबादी होने के कारण यहां पर बाजार अति आवश्यक था दुकानों की संख्या भी यहां पर पर्याप्त है चौकड़ी पर तीन पंचायत का मिलन हो रहा है, ग्रामीणों को बाजार नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ता था बाजार शुरू होते ही ग्रामीणों में एक अलग ही उत्साह देखा गया। हॉट बाजार से ग्रामीणों को भी रोजगार की प्राप्ति होगी आसपास गांव से बड़ी संख्या में दुकान वाले भी छोटी-छोटी दुकानें लेकर बाजार में पहुंचे व्यापारियों में उत्साह देखा गया।
जनप्रतिनिधियों ने किया हाट बाजार का श्रीगणेश
जनप्रतिनिधियों द्वारा विधिवत बाजार का शुभारंभ किया गया भगवान श्री गणेश जी की फोटो पर पुष्पहार व दीप प्रज्जवलित किया गया। व्यापारियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। चिखल्दा सरपंच जगदीश गुडडु दरबार, भागीरथ धनगर, राजेन्द्र पाण्डे, वाहिद बाबा, गजानन यादव, गुनू दरबार भाजपा के वरिष्ठ नेता सीताराम सोलंकी वीपल्व मुजाल्दा (बल्ली) सरपंच नर्मदा नगर गोलु सेन, गोपाल यादव, देवेंद्र यादव, हिरालाल धनगर, शिवम यादव, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश पाटीदार जनपद प्रतिनिधि दिलीप परमार जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कन्हैया चौहान जनपद प्रतिनिधि लोभीराम धनगर, कैलाश चौहान, सचिन परमार, नारायण राठौर भगवान मुजाल्दा, भगवान सेप्टा आदि अनेक जनप्रतिनिधि व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।