
कोटपुतली की मोरीजावाला धर्मशाला में कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा आयोजित दो दिवसीय सर्वोदय संकल्प शिविर का शुभारंभ हुआ। इस शिविर में प्रदेश के 27 जिलों से 225 कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया और गांधीवादी मूल्यों, ग्राम स्वराज, सामाजिक न्याय और रचनात्मक राजनीति पर गहन विचार-विमर्श किया।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी. बी. यादव ने कहा कि राजनीति का लक्ष्य सत्ता नहीं, समाज का उत्थान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता को नेताओं के चक्कर छोड़कर जनता के बीच जाना चाहिए और जनता से जुड़ाव ही असली राजनीतिक ताकत है।
संगठन की राजस्थान प्रभारी रीना वाल्मीकि ने कहा कि कांग्रेस का यह प्रशिक्षण अभियान केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि नैतिक और वैचारिक नवजागरण का आंदोलन है। शिविर के दूसरे दिन जनसुनवाई, संगठन सशक्तिकरण और रचनात्मक राजनीतिक नेतृत्व पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।
