A2Z सभी खबर सभी जिले की

थाना लालगंज प्रभारी निरीक्षक संजय जी के नेतृत्व में महिला शक्ति सम्मेलन कार्यक्रम का सम्पन्न हुआ !

प्रेस नोट
जनपद बस्ती।
दिनांक 26.10.2025

ADG जोन गोरखपुर महोदय के निर्देश के क्रम में DIG रेंज बस्ती के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी रुधौली महोदया सुश्री स्वर्णिमा सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार थाना मय टीम द्वारा बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया।

आज दिनांक 26.10.2025 को थाना लालगंज के ग्राम सभा बाघापार में ADG जोन गोरखपुर महोदय के निर्देश के क्रम में DIG रेंज बस्ती महोदय के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार थाना मय टीम , म0का0 बंदना पासवान द्वारा बहू बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय आशा बहुएं,समूह सखी,महिला चौकीदार पूरी टीम के साथ उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंतर्गत उनके घर जाकर एवं गांव में घूमकर उनसे संपर्क कर उनको जागरूक किया गया उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तत्पश्चात उनको एक जगह एकत्र कर उनको सरकार द्वारा चलाई गई समस्त योजनाओं एवं मिशन शक्ति से संबंधित समस्त जानकारी दी गई ।

◆ महिलाओं (बहुओं) को एकत्रित कर चौपाल लगाकर बालिकाओं / महिलाओं को मिशन शक्ति 5.0 के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मे जानकारी दिया गया व जागरूक किया गया जैसे कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि अन्य योजनाओ के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई , साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों तथा वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में,घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930, साइबर क्राइम पोर्टल: www.cybercrime.gov.in आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया है ।

Related Articles

इस कार्यक्रम से बहू बेटियों में अत्याधिक उत्साह का माहौल था उन्होंने बढ़ चढकर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और बताया कि इस कार्यक्रम से हम लोगों में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!