

सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों के अनुपालन में, प्रशासन ने शारदा नगर कॉलोनी में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्रशासनिक अमला बुलडोज़र लेकर मौके पर पहुंचा और कई अवैध ढांचों दुकानों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से स्थानीय व्यापार संगठनों में भारी रोष व्याप्त हो गया है। कार्रवाई के विरोध मे, रतन यादव प्रधान सहित शारदा नगर के व्यापारी और दुकानदार तुरंत लामबंद हो गए और उन्होंने मौके पर ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल इस कार्रवाई को अनुचित बता रहा है। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक प्रशासन की ओर से उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल जाता, तब तक वे अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे। इस गतिरोध से इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।