
लगभग 2 महीने से लापता एक महिला की शव बरामद
देहुनी गांव के आहर में मिली मृतक महिला की शव
जहानाबाद। जिले के घोसी थाना क्षेत्र स्थित देहुनी गांव के एक आहर में 2 महीने से लापता एक महिला की शव बरामद कि गई। महिला की पहचान गोलपुर गांव निवासी महेश्वरी देवी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के कुछ लोग आहर के किनारे गए थे, जब उन्होंने पानी में एक शव देखा। सूचना मिलने पर गोलपुर गांव निवासी सुरेश प्रसाद मौके पर पहुंचे और कपड़ों तथा गले में पहने लॉकेट से शव की पहचान अपनी मां महेश्वरी देवी के रूप में की। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
बताया गया कि उनकी मां की मानसिक संतुलन ठीक नहीं थी। वह लगभग 2 महीने पहले घर से निकल गई थीं, जिसके पश्चात परिवार ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। आज देहुनी गांव के आहर में शव बरामद की गई। जहां स्वजनों में चीत्कार मच गई।