A2Z सभी खबर सभी जिले की

हैवान बना पति: 26 वर्षीय पत्नी की नृशंस हत्या, पहचान मिटाने को चेहरा कुचला

हैवान बना पति: 26 वर्षीय पत्नी की नृशंस हत्या, पहचान मिटाने को चेहरा कुचला,

‘वाराणसी से रिपोर्ट’

“श्याम सुन्दर जायसवाल”

‘अखंड भारत न्यूज़’

Related Articles

वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के कैथोर गांव में 26 वर्षीय विवाहिता लक्ष्मी मिश्रा की नृशंस हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी पति प्रदीप मिश्रा (46) ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मोबाइल फोन पर किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करती थी। उसने कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन विरोध होने पर वह आक्रोशित हो गया। इसी से आजिज आकर उसने पहले मफलर से पत्नी का गला कसा और फिर ईंट से सिर व चेहरे को कुचल दिया, ताकि उसकी पहचान न हो सके। हत्या के बाद शव को बगीचे में छिपा दिया गया।

रविवार सुबह रामपुर गांव निवासी मूकबधिर सोनू यादव बगीचे में लकड़ी लेने गया था। झाड़ी की ओर बढ़ने पर उसे महिला का पैर और उसकी साड़ी दिखाई दी। घबराकर वह गांव पहुंचा और इशारों से कुछ ग्रामीणों को साथ लेकर बगीचे में गया। शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही चोलापुर थाना प्रभारी दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एडीसीपी वरुणा नीतू कत्यायन, एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना और अपर पुलिस आयुक्त अपराध राजेश कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामले के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।

एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना के अनुसार, महिला के हाथ पर जीपी और पीएल लिखा टैटू बना था, जिससे उसकी पहचान की गई। महिला साड़ी पहने थी, उसके शरीर पर ऊनी वस्त्र और स्वेटर थे, पैरों में मौजे और गले में मफलर मिला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद शव को बगीचे में बाजरे की लकड़ी के ढेर में छिपाने की कोशिश की गई थी। शरीर पर लगा खून सूख चुका था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से वहां फेंका गया था।

पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!