
5 साइबर ठगो को किया गिरफ्तार साथ में 2 बाल अपचारीयो को किया निरुद्ध
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां – डीग जिले के कमा जुरहरा थाना पुलिस सहित जिला स्पेशल टीम तथा जिला साइबर सैल टीम ने साइबर ठगो के खिलाफ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पांच साइबर ठगो को गिरफ्तार किया है तथा दो बाल अपचारियों को भी पुलिस ने निरूद्ध किया है। गिरफ्तार किए गए ठगो के पास से पुलिस ने 8 मोबाइल तथा 6 फर्जी सिम कार्ड को जब्त किया है। थानाधिकारी अमित चौधरी ने बताया कि आईजी कैलाश विश्नोई द्वारा साइबर ठगों के खिलाफ चलाए जा रहे एंटी वायरस अभियान के तहत एसपी डीग ओमप्रकाश मीणा के निर्देशन में संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। पनीर फैक्ट्री के पास से जुरहरा के जंगल को आ रही नहर की पटरी पर की गई कार्रवाई में सोहिल पुत्र अकबर निवासी झेंझपुरी थाना कैथवाडा, वकार यूनुस पुत्र सूबेदार निवासी कलतरिया थाना जुरहरा, इरफान पुत्र बसीर निवासी चानियांखुर्द थाना जुरहरा, शमीम पुत्र शौकत निवासी चानियाखुर्द थाना जुरहरा, जाबिर पुत्र सूबेदार निवासी कलतरिया थाना जुरहरा को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 8 मोबाइल और 6 फर्जी सिम कार्ड जब्त किए है। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गये उक्त आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर घर बैठे जॉब दिलाने का झांसा देकर ठगी करते है। पकड़े गए आरोपी अभी तक करोड़ो रुपए की ठगी को अंजाम दे चुके हैं और साथ में कई राज्य के हजारों लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना चुके हैं।
#लेवडा_खबर #mewat_ki_khbar #lewda_khabar #deeg_news #rakib_पत्रकार

