A2Z सभी खबर सभी जिले की

कामां पुलिस की कार्यवाही 3 साइबर ठगों को पकड़ा एक हुआ फरार

कामां पुलिस की कार्यवाही 3 साइबर ठगों को पकड़ा एक हुआ फरार

मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649

कामां – कामां थाना पुलिस ने ऑनलाइन साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन और एक बाइक जब्त की है।

Related Articles

थाना प्रभारी भरत सिंह ने बताया कि साइबर पोर्टल से पुलिस को सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, गुड़गांव नहर की अंगरावली पुलिया पर चार ऑनलाइन साइबर ठग बैठकर भोले-भाले लोगों के साथ ठगी कर रहे थे।

इस सूचना पर एएसआई जय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से कामां थाना के गांव लालपुर निवासी अनीश पुत्र कासम मेव, कामां थाना के गांव मुसेपुर निवासी शौकत पुत्र सुवेदीन और आसिफ पुत्र सुवेदीन मेव को गिरफ्तार कर लिया।
हालांकि, उनका एक साथी, मुसेपुर निवासी अब्बास पुत्र सब्बीर मेव, पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार किए गए साइबर ठगों से चार मोबाइल फोन और एक बाइक जब्त की गई है।

Show More
Back to top button