
राज्य सरकार ने नीमराणा तहसील के घिलोठ औद्योगिक क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बस मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट के लिए 2 लाख 65 हजार 329 वर्गमीटर भूमि का आवंटन किया है। इस प्लांट में शुरूआत में लगभग 1200 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और ई-बसों के अतिरिक्त बस बॉडी, मोटर, बैटरी, वायर हार्नेस और अन्य स्पेयर पार्ट्स का भी निर्माण होगा।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह प्लांट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इससे राज्य के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी और इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण क्षेत्र में राजस्थान देश का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को इलेक्ट्रो मॉबिलिटी के क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा और उनके लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के भरपूर अवसर सृजित होंगे। ई-बसों के संचालन से राज्य में ग्रीन एनर्जी और हरित परिवहन को बढ़ावा मिलने के साथ ही, शहरी परिवहन सेवा भी सुगम होगी।
इस प्लांट में 1200 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और यहां ई-बसों के अलावा बस बॉडी, मोटर, बैटरी, वायर हार्नेस और अन्य स्पेयर पार्ट्स का निर्माण होगा। इससे राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
