A2Z सभी खबर सभी जिले की

अंतर्राज्यीय गैंग के सदस्य को अवैध हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में अंतर्राज्यीय गैंग के सदस्य अभिषेक उर्फ बटार को भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अभिषेक उर्फ बटार रोहित गोदारा गैंग का सक्रिय सदस्य और शूटर है और उसके खिलाफ पुलिस थाना कोटपूतली में गंभीर प्रकृति के प्रकरण दर्ज हैं।

 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभिषेक उर्फ बटार को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम ने कई दिनों से प्रयास किए जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 3 देशी पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस और एक अतिरिक्त मैगजीन जब्त की गई है।

पुलिस ने बताया कि अभिषेक उर्फ बटार गिरफ्तारी के भय और पुलिस से बचने के लिए ग्रामीण महिला के वेश में कहीं जाने की फिराक में था। पुलिस ने उसकी योजना को विफल कर दिया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles
Show More
Back to top button