

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। उपजिलाधिकारी एवं उनके पेशकार के स्थानांतरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। भीषण गर्मी के बीच तहसील परिसर में बैठे अधिवक्ता अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ संघर्ष करते दिखाई दिए। आंदोलनरत अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
क्रमिक अनशन के तीसरे दिन एडवोकेट वरदानी प्रसाद के साथ आज वसी अहमद, कृष्ण कुमार, मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद सादिक अनशन पर बैठे। उनके समर्थन में तहसील परिसर में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए आंदोलन को मजबूती प्रदान की। आंदोलन के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को उठाया गया।