A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

भ्रष्टाचार विकास में बाधक है और इसके रहते विकास संभव नहीं

भ्रष्टाचार चेतना सप्ताह के तहत दिलाई गई भ्रष्टाचार न करने की शपथ

भ्रष्टाचार चेतना सप्ताह के तहत दिलाई गई भ्रष्टाचार न करने की शपथ

‎संवाददाता। रणजीत कुमार। जहानाबाद। जिलाधिकारी अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में समाहरणालय कर्मियों को भ्रष्टाचार न करने की शपथ दिलाई गई। यह शपथ ग्राम कॉम्प्लेक्स भवन में ‘भ्रष्टाचार चेतना सप्ताह’ के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में दिलाई गई। जिलाधिकारी ने बताया कि यह ‘भ्रष्टाचार चेतना सप्ताह’ हर साल मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त न करना है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार विकास में बाधक है और इसके रहते विकास संभव नहीं है।

‎‎उन्होंने कर्मियों को ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की सलाह दी। डीएम ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने वालों पर एजेंसियां कार्रवाई करती हैं। राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है। सभी सरकारी कर्मियों को यह शपथ दिलाई गई कि वे न तो स्वयं भ्रष्टाचार करेंगे और न ही किसी को भ्रष्टाचार करने देंगे। कर्मियों ने प्रतिज्ञा ली कि वे भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे और यदि कोई इसमें लिप्त पाया जाता है तो एजेंसियों को सूचित किया जाएगा।

Show More
Back to top button