
बस्ती के नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश बने शमसुल हक
बस्ती। न्यायिक सेवा में प्रतिष्ठित स्थान रखने वाले शमसुल हक ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बस्ती के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। उल्लेखनीय है कि वे इससे पहले वर्ष 1996 से 1999 तक भी बस्ती जनपद में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।
बस्ती में उनकी पुनः नियुक्ति से न्यायिक समुदाय और अधिवक्ता वर्ग में हर्ष और उत्साह का माहौल है। सभी ने नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आगमन पर उनका स्वागत किया
रिपोर्टर
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती
