A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:फसलों को बचाने के लिए किसानों की महापंचायत 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट 

मौदहा। हमीरपुर।02 जनवरी मौदहा तहसील क्षेत्र के गांव न्यूरिया और कुनेहटा के बीच किसानों ने महापंचायत करके जंगली गौवंश से फसलों की रक्षा करने की गुहार प्रशासन से लगाई है।

मौके पर पहुंचे एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में किसानों ने बताया है कि कुनेहटा के जंगलों में पांच सैकड़ा से अधिक जंगली गौवंश है।जो कि दिन ढलते ही जंगल से बाहर निकल कर आसपास के गांवों की फसलों को बर्बाद करता है। अतः इनका रोकथाम और बंदोबस्त किया जाए। यदि एक सप्ताह में इन गौवंश का इंतजाम नहीं किया गया तो बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान जिला मुख्यालय स्थित गोल चबूतरे में धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष शिवपूजन निषाद सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे हैं।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!