A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर:मौलाना के साथ युवक ने की मारपीट

मौदहा हमीरपुर। कस्बे की मस्जिद में इमामत कर रहे बाहरी मौलाना के साथ एक युवक ने गाली गलौज और मारपीट की, जबकि मौलाना के साथ पहले भी इस तरह की घटना आरोपी द्वारा किए जाने का आरोप मौलाना ने लगाया है वहीं पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है।

फतेहपुर जनपद के दसौली गांव निवासी हाफिज मोहम्मद वकार ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते दिन वह मांचा निवासी सरफराज अली के घर फातिहा में गया था जहाँ पर पहले से मौजूद परछा निवासी जुम्मू उर्फ़ मुबीन खान पुत्र साबिर जो उससे पहले से ही नाराजगी रखता था मौजूद था। पीडित ने बताया कि जब वह वापस लौट रहा था तो आरोपी ने रास्ते में गाली गलौज की और मारपीट करने लगा लेकिन लोगो ने बीच बचाओ कर दिया तो आरोपी ने बडे चौराहे पर घेरकर मारपीट करने लगा। पीडित ने बताया कि आरोपी आपराधिक किस्म का व्यक्ति है जिससे पीडित भयभीत है। इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र आया है जिसके बाद दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया है,जांच की जा रही है जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!