A2Z सभी खबर सभी जिले की

बीआरडी इण्टर कॉलेज मूसानगर में स्वदेशी जागरण मंच की कार्यशाला आयोजित हुई

स्वदेशी जागरण मंच द्वारा छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक

कानपुर देहात: मूसानगर क्षेत्र बीआर डी इण्टर कालेज मूसानगर में आज स्वदेशी जागरण मंच की जिला महिला प्रमुख शोभा पटेल के नेतृत्व में स्वाबलंबी भारत अभियान के अन्तर्गत कस्बे के बी.आर.डी.इण्टर कॉलेज में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का शुभारम्भ शोभा पटेल जिला महिला प्रमुख, समाज सेवी किशोरी त्रिवेदी के द्वारा भारत माता का पूजन अर्चन किया गया।

 

विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का अंग वस्त्र पहना कर सम्मान किया गया । कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति शोभा पटेल ने संबोधन में कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए अपने को आत्मनिर्भर बनाना होगा। आत्मनिर्भर भारत अभियान को आगे बढ़ाने के लिए घरेलू उत्पाद को बढ़ावा देना होगा।

विद्यालय के प्रबंधक विजय सोनी ने कहा कि हम सभी को अपने देश की निर्मित वस्तुओं का ही क्रय करके उपयोग करना चाहिए तथा विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करना चाहिए।हमे स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का संकल्प लेना है तभी हमारे क्षेत्र और गांव की प्रगति होगी और हमारा देश समृद्धशाली बनेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेश तिवारी ने कहा कि आज हम लोग विदेशी वस्तुओं और विदेशी सभ्यता की होड़ में संस्कारों को भूल रहे है।

Related Articles

खान पान पर ध्यान न देकर अपने जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे है।छात्र छात्राओं को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि हमे अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए। , कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेश तिवारी प्रधानाचार्य ने की तथा कार्यक्रम का संचालन शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल ने किया।कार्यक्रम के अन्त में स्वदेशी अपनाओ, विदेशी हटाओ के नारे लगाकर छात्र, छात्राओं को जागरूक किया गया तथा वहां पर उपस्थिति सभी को संकल्प पत्र का वाचन भी कराया गया। इस मौके पर स्वदेशी जागरण मंच की जिला समन्वयक किशोरी त्रिवेदी, रतन भूषण आजाद कानपुर विश्वविद्यालय, विकास कुमार, आशीष,दिवाकर,दुर्गेश, ओमनारायण,संतोष,रीना यादव विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र, छात्राएं उपस्थिति थी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!