A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

हैदरनगर में नकली कैस्ट्रोल मोबिल का भंडाफोड़, 472 लीटर से अधिक नकली तेल जब्त, कारोबारी गिरफ्तार

हैदरनगर ,पलामू: लेक्सनोस आईपी कंपनी के जांच अधिकारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हैदरनगर थाना क्षेत्र में नकली मोबिल के अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है। सूचना के अनुसार क्षेत्र में कैस्ट्रोल कंपनी के नाम से नकली मोबिल का विक्रय किया जा रहा था, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान हो रहा था और कंपनी की साख भी प्रभावित हो रही थी।

इसी क्रम में दिनांक 06 जनवरी 2026 को लेक्सनोस आईपी कंपनी के जांच अधिकारी, हैदरनगर थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल द्वारा संयुक्त छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान इस्लामगंज स्थित अमन ऑटोमोबाइल गैरेज से कैस्ट्रोल कंपनी का 471.900 लीटर नकली मोबिल विधिवत रूप से जब्त किया गया।
इस मामले में दुकान मालिक खुर्शीद आलम (उम्र 51 वर्ष), पिता—अरशद अली, ग्राम—इस्लामगंज, थाना—हैदरनगर, जिला—पलामू को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अवैध तरीके से नकली मोबिल के विक्रय के आरोप में हैदरनगर थाना कांड संख्या- 02/2026, दिनांक 06.01.2026, धारा 318(4)/349 बीएनएस एवं कॉपीराइट अधिनियम 1957 (संशोधित) की धारा 63/65 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।छापेमारी दल में हैदरनगर थाना के पदाधिकारी, रिजर्व गार्ड के जवान तथा लेक्सनोस आईपी कंपनी के अधिकारी एवं कर्मी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि नकली उत्पादों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा की जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!