दौसाराजस्थान

गंगा सहाय शर्मा बने राजस्थान प्रान्तीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा संरक्षक

ढोलावास निवासी श्री गंगा सहाय शर्मा बने राजस्थान प्रान्तीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा संरक्षक

दौसा । (दीपक शर्मा बामनवास) प्रदेश मंत्री मुकेश कुमार गौतम नारौली चौड़ ने बताया कि श्रीमान गंगा सहाय शर्मा जी का समाज के प्रति सेवा भाव एवं समर्पण को देखते हुए। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के मिलनसार, सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहने वाले, सभी को साथ लेकर चलने वाले,नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करने वाले , श्री गंगा सहाय शर्मा ढोलावास को राजस्थान प्रान्तीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा में प्रदेश संरक्षक बनाया गया है।
प्रदेश संरक्षक बनने पर समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गंगा सहाय शर्मा ,श्री महर्षि गौतम आश्रम सेवा समिति (रजि) खुर्रा में भी कार्यकारिणी में संरक्षक पद पर हैं श्री गंगा सहाय शर्मा ढोलावास,समाज सेवा में तन, मन, धन, से हमेशा तत्पर व आगे रहते हैं गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के भामाशाह हैं
इनके द्वारा अप्रैल माह में खुर्रा समिति को 2,51,000 रुपए का निर्माण हेतु सहयोग प्रदान किया गया। और अभी 28 दिसम्बर को गौतमाश्रम संस्था दौसा को भी 2,51,000 रुपए का सहयोग राशि दी गई।आप हमारे समाज के गौरव है। हमें आप पर गर्व है। श्री महर्षि गौतम आश्रम सेवा समिति (रजि) खुर्रा, एवं गौतमाश्रम संस्था दौसा दोनो कार्यकारिणी के सदस्यों ने प्रदेश संरक्षक बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!