A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedजोधपुर राजस्थान

मुंबई पुलिस ने जोधपुर पुलिस की नाक के नीचे चल रहे नशे के कारखाने पर दी दबिश।

104 करोड़ 25 लाख 70 हजार की एमडीएमए व अन्य सामग्री की बरामद।

जोधपुर। – जोधपुर में नशीली दवाओं के निर्माण की एक फैक्ट्री पुलिस की नाक के नीचे संचालित हो रही थी और पुलिस को इस बात का अंदाजा भी नहीं था। राजस्थान और जोधपुर पुलिस को इस फैक्ट्री की भनक तक नहीं थी लेकिन मुंबई पुलिस ने आज इस फैक्ट्री में दबिश देकर भारी मात्रा में नशे की सामग्री बरामद की है।
मुंबई के साकीनाका पुलिस स्टेशन में नारकोटिक ड्रग्स एक्ट 1985 के तहत साल 2023 में दर्ज एक मामले में एक 33 वर्षीय आरोपी यल्लापा पाटिल को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से जब मुंबई पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि राजस्थान राज्य के जोधपुर जिले के लूणी तहसील के मोगड़ा गांव में एक फैक्ट्री है जिसका संचालन 40 वर्षीय हुकमाराम भारमल जाट करता है। सूचना के आधार पर आज मुंबई पुलिस ने जोधपुर के लूणी तहसील क्षेत्र में स्थित मोगड़ा क्षेत्र में उक्त फैक्ट्री पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया मुंबई पुलिस को इस फैक्ट्री में 104 करोड़ 25 लाख 70 हजार रुपए की एमडीएमए ड्रग्स व अन्य सामग्री बरामद की है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!