A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

निःशुल्क तोरिया(लाही) बीज मिनीकिटप्राप्त करने के लिए 15अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

अलीगढ़ न्यूज़

निःशुल्क तोरिया(लाही) बीज मिनीकिट प्राप्त करने के लिए 15 अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन

 

अलीगढ़ 01 अगस्त 2025 जिला कृषि अधिकारी धीरेन्द्र सिंह चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया है कि जिले के कृषकों को प्रदेश सरकार द्वारा कृषि विभाग के अन्तर्गत संचालित ‘‘राज्य सहायतित निःशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण, प्रदर्शन एवं प्रसार कार्यक्रम‘‘ के अन्तर्गत तोरिया (लाही) फसल का दो किलोग्राम मात्रा का बीज मिनीकिट निःशुल्क वितरित किया जाना है।

Related Articles

उन्होंने बताया कि निःशुल्क बीज प्राप्त करने के लिए पंजीकृत कृषक कृषि विभाग के पोर्टल पर 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जो पूरी तरह से पारदर्शी है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले कृषकों को बीज मिनीकिट आवेदन अवधि में प्राप्त आवेदकों के मध्य लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने की दशा में लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियांे का चयन किया जायेगा। एक कृषक को केवल एक तोरिया(लाही) बीज मिनीकिट प्राप्त हो सकेगा। चयनित कृषकों को पॉस मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि बीज भण्डारों से बीज मिनीकिट वितरित कराया जायेगा। अतः इच्छुक कृषक निःशुल्क तोरिया(लाही) बीज मिनीकिट प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल एग्रीदर्शन.यूपी.जीओवी.इन पर अपना ऑन लाइन आवेदन करें और योजना का लाभ उठायें

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!