A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

प्रधानमंत्री जी द्वारा 2 अगस्त को किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का होगा वितरण, अलीगढ़ के 3.18 लाख कृषकों को मिलेगा लाभ

अलीगढ़ न्यूज़

प्रधानमंत्री जी द्वारा 2 अगस्त को किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का होगा वितरणअलीगढ़ के 3.18 लाख कृषकों को मिलेगा लाभ

 

अलीगढ़ 01 अगस्त 2025  मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शनिवार 02 अगस्त को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का वर्चुअल माध्यम से वाराणसी से वितरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 बजे तक लाइव प्रसारित होगा, जिसे https://pmindiawebcast.nic.in लिंक के माध्यम से देखा जा सकेगा।

Related Articles

इस अवसर पर जिले में भी कार्यक्रम का आयोजन व्यापक स्तर पर किया जा रहा है। जनपद स्तर पर यह कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र, छेरत के साथ ही विकास खण्ड स्तर पर सभी विकास खण्ड परिसर के मीटिंग कक्ष और ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सचिवालयों में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में किसानों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है और मा0 सांसद, मा0 विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण भी स्थानीय स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। जिले के 12 विकास खण्डों के 3,18,010 किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का सीधे अंतरण किया जाएगा। विकास खण्डवार लाभार्थी किसानों की संख्या इस प्रकार है- अतरौली में 36,896, बिजौली में 28,151, गंगीरी में 34,970, चण्डौस में 25,913, जवां-सिकन्दरपुर में 29,753, खैर में 24,953, टप्पल में 27,142, लोधा में 19,018, इगलास में 21,434, गौंडा में 21,939, अकराबाद में 23,639 एवं धनीपुर में 24,202 किसान लाभान्वित होंगे।

उप कृषि निदेशक चौधरी कुमार अरुण ने जिले के समस्त किसानों से अनुरोध किया है कि वे अपने निकटतम कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर मा0 प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को सुनें और इस ऐतिहासिक अवसर में सहभागी बनै

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!