A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेझारखंडबिहार

Dumka se Dipu Bhandari **17 गोवंश को लेकर तस्करी के लिए पश्चिम बंगाल जा रहा ट्रक शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त**

17 गोवंश को लेकर तस्करी के लिए पश्चिम बंगाल जा रहा ट्रक शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त

 

दुमका: शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बांसपहाड़ी पंचायत अंतर्गत झिकड़ा गांव में शुक्रवार को सुबह गोवंश से लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया| ट्रक के चालक एवं खलासी भागने में सफल रहे। दुर्घटना की सूचना पाते ही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी हरिप्रसाद साह, अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर एवं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी ने डॉक्टर बालमुकुंद प्रसाद के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया तथा घायल पशुओं का इलाज पशु चिकित्सक से कराते हुए सभी 17 पशुओं को ग्राम प्रधान को सौंप दिया। पशु चिकित्सै डॉक्टर बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि पलिया में टकराने के पश्चात पशु लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके कारण एक दो पशुओं को हल्की चोटे आई थी| इलाज करने के पश्चात अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर ने सभी सत्रह पशुओं को ग्राम प्रधान के जिम्मे सौंप दिया।
पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी हरिप्रसाद साह ने बताया कि मुख्य पथ में कड़ाई किए जाने के कारण अंतरराज्यीय पशु तस्कर मार्ग बदलकर मुख्य पथ के बजाय आसानबनी हरिपुर मार्ग के रास्ते पशुओं को पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे| इसी क्रम में दुर्घटना होने के पश्चात ट्रक एवं पशुओं को छोड़कर पशु व्यापारी एवं चालक भाग गए| ग्रामीणों की सूचना पर ट्रक एवं पशुओं को जप्त कर लिया गया है। बताते चलें कि झारखंड की उपराजधानी दुमका में पशु तस्करी कोई नयी बात नहीं है| दुमका के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पशु तस्करी का धंधा खूब फल-फूल रहा है| खासकर हंसडीहा एवं सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कुछ गांवों में पशु तस्करों ने अपना अड्डा बना लिया है|

Related Articles
Show More
Back to top button