
रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार ।। हम सब मूल रूप से हिन्दू है। जब जब हिन्दू भाव को हम भूले तब तब देश पर विपत्तियां आई। वर्ण व्यवस्था कर्म पर आधारित रही, लेकिन आज यह जन्म पर आधारित हो गई है। हम हिन्दू भाव को भूल न जाए इसलिए हिंदुओं को जगाने और याद दिलाने के लिए हिंदू सम्मेलनो का आयोजन किया जा रहा है।

उक्त उद्दगार देवला मंडल के ग्राम देवला में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में मुख्य वक्ता विहिप धार विभाग सहमंत्री रामेश्वर चौधरी ने व्यक्त करते हुए कहा कि जब जब हम हिन्दू भाव को भूले, तब तब देश पर विपत्तियां आई। हमारी संस्कृति पर आघात हुआ। हमारी भूमि हमसे छीन ली गई। इसलिए हिन्दू समाज को संगठित होना आवश्यक है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि महंत गोविंद जी महाराज बोरूद, महिला वक्ता शारदा सोनी राष्ट्र सेविका समिति बौद्धिक शैक्षणिक प्रमुख उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, स्वदेशी पर्यावरण जागरूकता और नागरिक कर्तव्य पर प्रभावी और विस्तृत प्रकाश डाला।
देवला मंडल में ग्राम देवला, बगल्या, वायल, पिपरिमान, सिरसाला, भोगदड़, जुलवानिया, पंचखेड़ा, बोरली के हिंदू नागरिक हजारों की संख्या में सम्मिलित हुए। जिसमें मातृशक्ति, बच्चों की उपस्थिति भी सर्वाधिक रही। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने सामूहिक नृत्य किया।सामूहिक गीत हरिओम पाटीदार पिपरिमान ने एकल गीत विश्राम पाटीदार ने तथा हनुमान चालीसा का पाठ विजय, लोकेश, राकेश ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। महंत गोविंद गिरी महाराज का स्वागत देवदास पाटीदार देवला, रामेश्वर चौधरी का गोपाल पाटीदार सिरसाला, तथा शारदा सोनी का संतोषी महेश पाटीदार ने स्वागत किया।
वरिष्ठ देवाराम पाटीदार डीलर वायल, रामेश्वर पाटीदार पंचखेड़ा, जितेंद्र राठी देवला, रोटी बैंक के नवयुवक तुषार, ग्रन्थ, प्रीत, आराध्य, सार्थक, अभिषेक, पार्थ, मिहिर, कृष्णा, ध्रुव, धान्य, द्विज, आरव, नारायण मुकाती का सुभाष पाटीदार वायल, गेंदालाल मुकाती देवला, मनोज पाटीदार पिपरिमान द्वारा सम्मान किया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता ओंकार बाबा मुकाती देवला, हरि पटेल देवला, शोभाराम गोयल, सेवानिवृत प्राचार्य सीताराम अलावा, युवा दंपति शिविर (100 जोड़ो का) आयोजित करने वाले मनोज पाटीदार पिपरिमान का सुनील पटेल देवला ने तथा नशा मुक्ति के लिए अभियान चलाकर 100 लोगों को व्यसन मुक्त करवाने वाले मुकेश जर्मन का सरपंच दिनेश रमेश मसानिया ने स्वागत सम्मान किया।
संचालन सुखदेव पाटीदार देवला ने तथा आभार गोपाल पाटीदार सिरसाला ने माना।


