
पुलिस थाना बानसूर ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त भीमराज गुर्जर को एक देशी मैड पिस्टल तथा दो जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है।
राहुल प्रकाश आईपीएस महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज जयपुर व देवेन्द्र कुमार बिश्नोई आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं वैभव शर्मा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोटपुतली तथा मुकेश कुमार जोशी आरपीएस वृताधिकारी वृत बानसूर के निकटतम सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।